Siwan News ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
सीवान, अक्टूबर 8 -- Siwan News गोपालपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पश्चिमी हरिहांस टोला निवासी 35 वर्षीय मनान अहमद की बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा पकवलिया ढाला के समीप चीनी मिल के पास हुआ। घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव की पहचान कर पंचनामा तैयार किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। बताया गया कि मनान सुबह घर से निकले थे। दोपहर में हादसे की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार, मनान विदेश में नौकरी करते थे और करीब एक वर्ष से घर पर रह रहे थे। उनके चार बेटियां और दो बेटे हैं। बच्चों की उम्र एक से 14 वर्ष के बीच है। मुखिया प्रतिनिधि फैयाज अहमद ने स्वजन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.