सीवान, नवम्बर 2 -- Siwan News भगवानपुर हाट, एसं। थाना क्षेत्र के पनियाडीह गांव में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने 16 केवी के बिजली ट्रांसफार्मर को खोलकर उसका क्वायल चोरी कर लिया। घटना के बाद गांव में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, चोरों ने ट्रांसफार्मर को खोलकर उसके अंदर का कीमती क्वायल निकाल लिया और मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद बिजली कंपनी के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। इस संबंध में बिजली कंपनी के कनीय अभियंता नदीम हसन ने बताया कि ट्रांसफार्मर से क्वायल चोरी होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल बगल में लगे ट्रांसफार्मर से जोड़कर गांव की बिजली आपूर्ति बहाल करने की व्यवस्था की जा रही है। कंपनी की ओर ...