Siwan News ट्रक के धक्के से मजदूर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
सीवान, सितम्बर 10 -- Siwan News सिसवन, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के मांझी-रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर कचनार काली स्थान के समीप मंगलवार की रात ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिनसिनिया कचनार गांव निवासी बालेश्वर मांझी के 30 वर्षीय पुत्र विकास मांझी के रूप में हुई है। विकास मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
हादसे की जानकारी मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात विकास किसी काम से स्थानीय मुखिया ओमप्रकाश यादव से मिलने उनके घर जा रहा था। इसी दौरान मांझी-रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर पुल और काली स्थान के समीप रघुनाथपुर की ओर से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उसे धक्का मार दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर सिसवन की ओर फरार हो गया। ट्रक की टक्कर से विकास सड़क किनारे गि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.