Siwan News ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार कारीगर की मौत, मातम
सीवान, सितम्बर 27 -- Siwan News दरौंदा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के रामसापुर मोड़ के समीप शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार रामसापुर निवासी मुख्तार मंसूरी (60) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
गांव-गांव घूमकर करते थे सामान की मरम्मत ग्रामीणों के अनुसार मुख्तार मंसूरी मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह साइकिल से आसपास के गांवों में घूमकर गैस चूल्हे, पेटी-बक्से और अन्य छोटे-मोटे सामान की मरम्मत किया करते थे। इसी काम के सहारे परिवार की रोजी-रोटी चलती थी। शुक्रवार को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.