Siwan News ट्यूशन पढ़ने निकली 15 वर्षीय छात्रा लापता, तीन पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
सीवान, सितम्बर 9 -- Siwan News दरौंदा। थाना क्षेत्र के बाल बंगरा गांव से चार सितंबर की सुबह ट्यूशन पढ़ने निकली 15 वर्षीया दसवीं की छात्रा के लापता होने की एफआईआर थाने में दर्ज कराई गई है। छात्रा की मां ने दरौंदा थाने में आवेदन देकर गांव के राजकिशोर कुमार राम समेत तीन लोगों पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई है। आवेदन में कहा है कि छात्रा सुबह करीब सात बजे ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला। खोजबीन के दौरान राजकिशोर की मौसी के पुत्र सूरज राम के सहयोग की जानकारी मिलने की बात परिजनों ने बताई है। परिजनों ने राजकिशोर के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया। लेकिन बाद में उससे बातचीत नहीं हो सकी। छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.