Siwan News टैक्सी स्टैंड शुल्क वसूली का आरोप, समाजसेवी ने डीएम से लगायी गुहार
सीवान, सितम्बर 4 -- Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। बड़हरिया बाजार के विभिन्न मार्गों पर वाहनों से कथित रूप से जबर्दस्ती टैक्सी स्टैंड शुल्क (पूट्टी) वसूलने और विरोध करने पर बदसलूकी व मारपीट का आरोप लगाते हुए समाजसेवी जीतेंद्र सिंह ने जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
समस्या का विवरण इस संबंध में उन्होंने डीएम, एसपी, एसडीओ, बीडीओ, सीओ एवं थानाध्यक्ष को आवेदन देकर समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगायी है। आवेदन में समाजसेवी ने आरोप लगाया है कि बड़हरिया बाजार के विभिन्न मार्गों पर ट्रक समेत अन्य वाहनों से जबर्दस्ती पूट्टी की वसूली की जाती है। इसके कारण अक्सर सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जाम में एंबुलेंस समेत अन्य आपातकालीन वाहन भी फंस जाते हैं, जिससे मरीजों और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.