Siwan News टेढ़ीघाट में पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में युवाओं ने दिखाया दम
सीवान, नवम्बर 2 -- Siwan News हुसैनगंज,निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के टेढ़ीघाट में रविवार को गोल्ड हेल्थ क्लब के तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आसपास के गांवों के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खिलाड़ियों ने बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट स्पर्धाओं में अपनी ताकत और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। डेडलिफ्ट में शेखर कुमार ने प्रथम, वाजिद अली ने द्वितीय तथा मुन्ना कुमार और मिथिलेश कुमार ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बेंच प्रेस में मिथिलेश यादव प्रथम, राजकुमार द्वितीय और रोशन कुमार तृतीय स्थान पर रहे। विजेता खिलाड़ियों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल के साथ अवार्ड व जिम से संबंधित डाइट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर गोल्ड हेल्थ क्लब के संचालक विनीत पाठक ने युवाओं से नशे और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.