सीवान, अगस्त 15 -- Siwan News आंदर, एक संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंदर में बुधवार को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी मरीजों को गोद लेकर पौष्टिक आहार का वितरण किया गया। केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य केंद्र के पदाधिकारियों और कर्मियों ने 20 टीबी मरीजों को गोद लिया और उन्हें पौष्टिक आहार की टोकरी उपलब्ध कराई।

टीबी मुक्त भारत अभियान केंद्र सरकार की ओर से 24 मार्च 2026 से शुरू किए गए टीबी मुक्त भारत अभियान का लक्ष्य वर्ष 2027 तक देश को टीबी मुक्त बनाना है। अभियान के तहत टीबी मरीजों के उपचार के साथ उनके पोषण और सामाजिक सहयोग पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में आंदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों ने मरीजों की मदद के लिए यह पहल की। का...