Siwan News टीबी के खिलाफ गांव-वार्ड तक पहुंचेगी जोश टीम
सीवान, अक्टूबर 9 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। टीबी मुक्त भारत अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से और मजबूत करने की तैयारी शुरू हो गई है। केंद्र सरकार के निर्देश पर गुरुवार को 'जोश टीम' के पहले चरण का राष्ट्रीय शुभारंभ नई दिल्ली में किया गया। इसके साथ ही जिले में भी जोश टीमों की शुरुआत और अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ये टीमें प्रखंड और वार्ड स्तर पर पहुंचकर टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ सामुदायिक संवाद और जनभागीदारी को मजबूत करेंगी। सीडीओ डॉ. अशोक कुमार के अनुसार, जोश टीमों का गठन प्रखंड और वार्ड स्तर पर किया जाएगा। प्रत्येक टीम में पांच माई भारत स्वयंसेवक और पांच एनसीसी कैडेट शामिल हैं। टीम का नेतृत्व नामित कक्षा-1 स्तर के नोडल अधिकारी करेंगे। टीम के सदस्य लोगों से सीधे संवाद कर टीबी से संबंधित सही और प्रमाणिक जानकारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.