Siwan News टार्ल तकनीक से बच्चों के सीखने का स्तर सुधारने का प्रशिक्षण
सीवान, अक्टूबर 30 -- टार्ल तकनीक पर शिक्षक प्रशिक्षण Siwan News पचरुखी, एक संवाददाता। प्रखंड के गांधी स्मारक उच्च विद्यालय में प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से विकसित सही स्तर पर शिक्षण यानी टार्ल (टीचिंग एट द राइट लेवल) तकनीक पर एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षकों को बच्चों के वास्तविक सीखने के स्तर के अनुसार पढ़ाने की विधि की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बच्चों के बुनियादी शैक्षणिक कौशल को मजबूत करना और पढ़ाई को सरल व रुचिकर बनाना है। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक सच्चिदानंद तिवारी ने बताया कि टार्ल तकनीक में बच्चों को उनकी उम्र या कक्षा के बजाय सीखने के वास्तविक स्तर के आधार पर अलग-अलग समूहों में बांटा जाता है। इससे शिक्षक बच्चों की जरूरत के अनुसार शिक्षण गतिविधियां संचालित कर सकते हैं। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.