Siwan News झाड़ फूंक के चक्कर में सर्पदंश से महिला की गई जान
सीवान, जुलाई 23 -- Siwan News जामो/गोरेयाकोठी, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के जामो गंगाहाता गांव निवासी अमरजीत राम की पत्नी ज्योति देवी की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना उस समय हुई, जब वह अपने मायके सुरतापुर गई हुई थीं। जानकारी के अनुसार, रात में वह सीढ़ी से उतर रही थीं। इसी दौरान सीढ़ी पर मौजूद सांप ने उन्हें डंस लिया। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: सर्पदंश की शिकार हुई महिला, चाईबासा रेफरघटना का विवरण ग्रामीणों के अनुसार, सर्पदंश के बाद परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने में लग गए, जिससे काफी समय बर्बाद हो गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और उनकी मौत हो गई। ज्योति देवी अपने पीछे पति अमरजीत राम के अलावा दो छोटे बेटे छोड़ गई हैं। बड़े पुत्र गोलू कुमार (...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.