सीवान, अक्टूबर 11 -- Siwan News दरौली, एक संवाददाता।। थाना क्षेत्र के दरौली गांव में आंगन में झाड़ू लगाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के करीब 15 लोग घायल हो गए। इनमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। घायलों में चिंता देवी, सुदामा चौधरी, कमलेश चौधरी, नीतीश चौधरी, निशा कुमारी, ज्योति कुमारी, पंकज चौधरी, मुन्ना चौधरी, तूफानी चौधरी, रामकवती देवी, पिंकी कुमारी, प्रिंस कुमार, इंदु देवी, लालबाबू चौधरी और रेशमा देवी शामिल हैं। सभी दरौली गांव के निवासी बताए गए हैं। घायलों का इलाज स्थानीय स्तर पर कराया गया, जबकि गंभीर रूप से जख्मी लोगों को सीवान भेजा गया। घटना के संबंध में दोनो...