Siwan News झरही नदी में दिखा मगरमच्छ, आसपास के इलाके में दहशत
सीवान, अगस्त 10 -- Siwan News नौतन,एक संवाददाता। यूपी-बिहार के सीमावर्ती के झरही नदी में बड़ा सा मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना से आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है। नदी में मगरमच्छ देखे जाने के बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता बढ़ गई है। खासकर नदी के आसपास रहने वाले ग्रामीणों को अपने पशुओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतनी पड़ रही है। थानाध्यक्ष जितमोहन कुमार ने आम लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने लोगों को नदी के आसपास जाने से बचने तथा किसी भी परिस्थिति में पानी में उतरने से परहेज करने की सलाह दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.