सीवान, अक्टूबर 7 -- Siwan News बड़हरिया। प्रखंड क्षेत्र में हुई गरज के साथ झमाझम बारिश ने किसानों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी है। इस समय पड़ा 'हथिया नक्षत्र' का पानी कृषि और किसानों के लिए अमृत साबित हो रहा है। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह वर्षा किसी वरदान से कम नहीं मानी जा रही है। यह भी पढ़ें- Balia News: धान के लिए 'अमृत' बनकर बरसे बदरा, किसान खुशमौसम में बदलाव इधर मौसम के इस बदले मिजाज से जहां एक ओर लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में ठंड की दस्तक भी महसूस होने लगी है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिससे मौसम खुशनुमा हो गया है। इधर फसलों के लिए संजीवनी बना हथिया का पानी बन गया है। किसान संतोष पंडित, कोमल चौधरी, आनंद कुमार, अर्जुन प्रसाद, रामजीवन, महिला किस...