सीवान, सितम्बर 20 -- Siwan News भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) से शनिवार को दवा लेकर बाहर निकली एक महिला के गले से बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर मंगलसूत्र छीन लिया। महिला जबतक कुछ समझ पाती तबतक बाइक सवार बदमाश छपरा की ओर भाग निकले। पीड़ित महिला की पहचान मछगरा गांव के सुरेश साह की पत्नी नीतू देवी के रूप में बतायी जा रही है।

घटना का विवरण बताया जाता है कि नीतू देवी सीएचसी से दवा लेकर अस्पताल के गेट के बाहर ई रिक्शा पकड़ने के लिए सड़क किनारे खड़ी होकर इंतज़ार कर रही थी। इसी दौरान मलमलिया के तरफ से बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाश उसके पास पहुंचे और झपट्टा मारकर उसके गले से मंगलसूत्र नोच लिया। मंगलसूत्र छीन कर दोनों बदमाश तेजी से बाइक लेकर छपरा के तरफ फरार हो गए।

स्थानिक प्रतिक्रिया यह दे...