सीवान, सितम्बर 28 -- Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड में दुर्गापूजा को लेकर तैयारी अब जोर पकड़ने लगी हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पूजा समितियों की ओर से पंडाल निर्माण, प्रतिमा निर्माण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में ज्ञानी मोड़ दुर्गापूजा समिति की ओर से इस वर्ष कुछ अलग और आकर्षक अंदाज में पूजा की तैयारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: 13-प्रेम मंदिर की थीम पर बनेगा भव्य दुर्गा पूजा पंडालपंडाल निर्माण यहां कोलकाता के प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों की तर्ज पर भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। पंडाल निर्माण के लिए समस्तीपुर से आए कुशल कारीगर दिन-रात काम में जुटे हैं। जैसे-जैसे दशहरा नजदीक आ रहा है, पंडाल का स्वरूप भी आकार लेने लगा है। समिति के सदस्यों के अनुसार इस बार पंडा...