सीवान, अक्टूबर 10 -- Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड के कोइरीगावा पंचायत स्थित कोइरीगावा गांव में त्रि-फसली प्रत्यक्षण प्रणाली योजना के तहत प्रथम चरण कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे सत्र का आयोजन किया गया। सहायक तकनीकी प्रबंधक सतीश सिंह की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में किसानों को संकर और अल्प अवधि में पकने वाली अधिक उपज देने वाली धान की किस्मों की खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में किसानों को बताया गया कि संकर धान से कम लागत और कम समय में अधिक मुनाफा होता है जिससे किसानों को फायदा होती है। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को जागरूक करते हुए एटीएम सतीश सिंह ने बताया गया कि संकर धान की खेती किसानों के लिए बेहद लाभकारी और उत्तम है। यह भी पढ़ें- Siwan News जैविक कीट नियंत्रण और आधुनिक कृषि तकनीकों की दी जानकार...