Siwan News जुलूस में आए युवक का दो दिन बाद शव मिला
सीवान, जून 29 -- Siwan News मैरवा, एक संवाददाता। नगर के गुठनी मोड़ के समीप रविवार की सुबह 35 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला। शव मिलने के कुछ घंटों बाद मृतक के परिजन थाने में पहुंचकर उसकी शिनाख्त किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बासोपट्टी के लालू छापर गांव के लालबाबू पासवान के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वह 26 जून को मैरवा में निकलने वाले ताजिया जुलूस में झंडा ढोने के लिए आया था। जुलूस के बाद वह घर नहीं लौटा था। इसके बाद परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। दो दिन बाद उसका शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.