Siwan News जुड़कन महाबीरी अखाड़े में युवाओं और बुजुर्गों ने दिखाए करतब
सीवान, अक्टूबर 29 -- Siwan News हुसैनगंज, निज संवाददाता। प्रखंड के जुड़कन गांव से निकलने वाले पारंपरिक महावीरी अखाड़े का आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में हुआ। इस दौरान युवाओं और बुजुर्गों ने लाठियों से हैरतअंगेज करतब दिखाकर अपनी कला और शौर्य का प्रदर्शन किया। अखाड़े को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। जुलूस जुड़कन गांव से निकलकर भेड़िहारी टोला मोड़ और रशीदचक मोड़ होते हुए रशीदचक मठिया के समीप पहुंचा। यहां जुड़कन, रशीदचक और पैगंबरपुर के तीन अखाड़ों का मिलन हुआ। प्रतिभागियों ने पारंपरिक लाठी कला का प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि महाबीरी अखाड़ा शौर्य, भक्ति और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। इससे नई पीढ़ी को पारंपरिक कला और अनुशासन सीखने का अवसर मिलता है। अखाड़े के लाइसेंसधारी एवं पूर्व वार्ड पार्षद त्रिलोकीनाथ सि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.