सीवान, अगस्त 30 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। सीवान सदर प्रखंड के जियांय में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जिले के प्रथम जीविका सुधा बिक्री केन्द्र का शुभारंभ शनिवार को हो गया। बताया जा रहा कि जिले में महिला उद्यमिता व ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी 283 पंचायतों को एक-एक जीविका सुधा बिक्री केन्द्र खोला जायेगा। इसके तहत प्रथम चरण में जिले की 231 पंचायतों में जीविका सुधा बिक्री केन्द्र खोले जाएंगे, जबकि शेष 52 पंचायतों को द्वितीय चरण में इसका शुभारंभ होगा। इस केन्द्र के खुलने से जीविका दीदियों के आर्थिक सशक्तिकरण व ग्रामीण आजीविका को एक नया आयाम मिलेगा। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: सोनकी पंचायत में जीविका-सुधा विक्रय केंद्र का हुआ शुभारंभकार्यक्रम का आयोजन बहरहाल, आयोजित कार्यक्रम में डीएम विजय प्रका...