सीवान, अक्टूबर 29 -- Siwan News रघुनाथपुर, एक संवाददाता बिहार ग्रामीण आजीविका परियोजना (जीविका) के अंतर्गत प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन इकाई रघुनाथपुर की ओर से रबी फसल वर्ष 2026-27 को लेकर बुधवार को किसान दीदियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रखंड परियोजना प्रबंधक मुकेश आंचल के नेतृत्व में यह प्रशिक्षण भविष्य समिति, रघुनाथपुर में आयोजित की गई। इसका उद्देश्य महिलाओं को वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरूक करना और कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है। प्रशिक्षण के दौरान वीआरपी सरिता देवी और रेखा देवी किसान दीदियों को गेहूं, आलू, मसूर, सरसों और विभिन्न सब्जियों की उन्नत खेती की जानकारी देंगी। इसमें उन्नत बीजों का चयन, बीज उपचार, संतुलित उर्वरक का प्रयोग, सिंचाई, खरपतवार नियंत्रण तथा कीट एवं रोग प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण...