Siwan News जीरादेई : डीएम ने किया तीतरा पंचायत का भ्रमण
सीवान, नवम्बर 4 -- Siwan News जीरादेई, एक संवाददाता। जिला पदाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने मंगलवार को जीरादेई प्रखंड की ऐतिहासिक तीतरा पंचायत का भ्रमण कर विभिन्न सरकारी संस्थानों एवं विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ पंचायत के विकास से संबंधित स्थलों का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने तीतरा उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, आईटीआई तथा प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। झोपड़ी में संचालित हो रहे प्राथमिक विद्यालय के लिए भवन निर्माण कराने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त पंचायत सरकार भवन के समीप मुक्तिधाम एवं पार्क निर्माण तथा कन्या विद्यालय की चहारदीवारी के निर्माण का भी आदेश दिया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: 21 भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.