Siwan News जीरादेई: कार व बाइक के टक्कर में युवक घायल
सीवान, नवम्बर 14 -- Siwan News जीरादेई, एक संवाददाता। सीवन - मैरवा मुख्य मार्ग के मछरिया मोड़ के समीप गुरुवार की देर रात्रि कार व बाइक के टक्कर मे एक युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र के तितरा बंगरा गांव के जनार्धन खरवार का 22 वर्षीय पुत्र अंकित खरवार के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद स्थानीय चिकित्सको ने उसे सीवान रेफर कर दिया। टक्कर होते ही वाहन चालक वाहन छोड़ कर फरार है। पुलिस घटना स्थल पर पहुचकर वाहन और बाइक को अपने कब्जे में ले ली है। स्थानीय लोगो के अनुसार वाहन चालक नशे की हालत में था। लोगो ने बताया कि घायल अंकित खरवार मैरवा से बाजार कर अपने घर वापस आ रहा था। उसी क्रम में वाहन चालक ने अपना संतुलन खो दिया। और बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। घायल अंकित का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.