Siwan News जिले में 14 पावर सब-स्टेशनों में पावर ट्रांसफॉर्मर की क्षमता हुई दोगुनी
सीवान, नवम्बर 3 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के तरवारा मोड़ स्थित बिजली कंपनी सीवान प्रमंडल कार्यालय परिसर में नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड का 14 वां स्थापना दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बिजली कंपनी की 14 वर्षों की उपलब्धियों, आधारभूत संरचना के विस्तार, उपभोक्ता सेवाओं में सुधार व भविष्य की ऊर्जा जरूरतों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि पिछले 14 वर्षों में बिहार के विद्युत क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव आया है। जहां पहले बिहार में बिजली की उपलब्धता लगभग 700 मेगावाट थी, वहीं आज यह बढ़कर करीब 9,475 मेगावाट तक पहुंच गई है। यह लगभग 14 गुना वृद्धि बिहार के विद्युत क्षेत्र में हुए व्यापक बदलाव को दर्शाती है। इस क्रम में सीवान जिले में भी विद्युत आपूर्ति की क्षमता 250 मेगावाट से अधिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.