सीवान, अक्टूबर 10 -- Siwan News सीवान। जिले में शहरीकरण की संभावनाओं को देखते हुए नए नगर निकायों के गठन, पुराने नगर निकायों के उत्क्रमण और मौजूदा नगरपालिका क्षेत्रों के विस्तार की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इस संबंध में जिला पदाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को पत्र जारी कर प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। प्रस्ताव तैयार करने के लिए संबंधित अंचलाधिकारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी और प्रखंड कृषि पदाधिकारी को आपसी समन्वय के साथ स्थल निरीक्षण करने को कहा गया है। यह पहल नगर विकास एवं आवास विभाग, के प्रधान सचिव विनय कुमार के पत्र के आलोक में की जा रही है। राज्य सरकार ने बिहार नगरपालिका अधिनियम, 2007 की संबंधित धाराओं के तहत दो या उससे अधिक नगरपालिका क्षेत्रों को मिलाकर एक नगरपालिक...