सीवान, नवम्बर 2 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत सरकारी स्तर पर धान की खरीदारी रविवार से शुरू हो गई। पहले दिन जिले के नौ पैक्सों में 13 किसानों से कुल 63.150 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की खरीदारी शुरू होने से किसानों को अब अपनी उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलने की उम्मीद जगी है। इस वर्ष जिले में 90 समितियों को धान क्रय केंद्र बनाया गया है। वहीं, अब तक 1356 से अधिक किसानों ने सरकारी दर पर धान बेचने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। विभाग ने सभी चयनित समितियों के माध्यम से किसानों से धान खरीदने की तैयारी की है। जिला सहकारिता विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पहले दिन सीवान सदर प्रखंड के भंटापोखर पैक्स, रघुनाथपुर के खुजवां पैक्स, पचरुखी के सुपौली पैक्स, भगवानपुर...