सीवान, अक्टूबर 26 -- लाइसेंस के अभाव में पटाखा दुकानों पर कार्रवाई Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में लाइसेंस के अभाव में पटाखों की दुकानों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। पुलिस-प्रशासन ने जांच के दौरान जिले की लगभग सभी बड़ी पटाखा दुकानों को सील कर दिया है। शेष दुकानों की भी सघन जांच की जा रही है। इससे त्योहार के दौरान पटाखों की आपूर्ति प्रभावित होगी। जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में हुए भीषण विस्फोट के बाद पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई है। जांच के दौरान कई दुकानों में भारी मात्रा में पटाखे मिलने की बात सामने आई है। कुछ स्थानों पर भंडारण के लिए गोदाम भी पाए गए, जहां नियमों की अनदेखी की जा रही थी। जांच का दायरा बढ़ने के साथ ही कई बड़े कारोबारियों ने अपनी दुकानों से पटाखों की खेप हटा ली है। कुछ ने इन्हें दूसरी जगहों पर रख दि...