सीवान, जून 29 -- Siwan News सीवान, एक संवाददाता। विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद्, सीवान के तत्वावधान में रविवार को महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर, विजयहाता के परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर के आयोजन में भारत विकास परिषद्, देशरत्न शाखा, सिवान तथा प्रभा कम्पोनेन्ट ब्लड सेंटर, सीवान का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। पूर्व छात्र परिषद्,सीवान के संयोजक समर प्रताप सिंह ने बताया कि शिविर में महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर के पूर्व छात्रों सहित कुल 75 लोगों ने भाग लिया।

स्वैच्छिक रक्तदान का महत्व जागरूकता अभियान के सकारात्मक परिणामस्वरूप 35 लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। पूर्व छात्र परिषद्, उत्तर बिहार प्रांत के मार्गदर्शक अनिल कुमार राम ने कहा कि विद्या भारती के पूर्व छा...