Siwan News जिले के टॉप टेन का अपराधी कौसर साई गिरफ्तार
सीवान, जुलाई 13 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के टॉप-10 वांछित अपराधियों में शामिल कौसर साई को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एमएच नगर थाना क्षेत्र के पिआउर गांव का रहने वाला है और लंबे समय से पुलिस को उसकी तलाश थी। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार कौसर साई महाराजगंज थाना में दर्ज एफआईआर में फरार था। गिरफ्तारी के बाद इसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। बताया गया कि एसपी पूरन कुमार झा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ, जिला आसूचना इकाई व एमएच नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार आरोपित गिरफ्तारपहले से दर्ज हैं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.