सीवान, अगस्त 31 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के छह पैक्स में होने वाले चुनाव को लेकर प्रचार का शोर रविवार को थम गया। प्रचार का शोर थमने के साथ ही एक सितंबर को सभी छह पैक्सों में मतदान होगा। मतदान मतपेटिका व बैलेट पेपर के जरिए कराया जायेगा। वहीं, मतदान समाप्त होने के उपरांत उसी दिन मतगणना भी होगी। इस बीच, एक सितंबर को होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर प्रशासनिक व जिला सहकारिता कार्यालय के स्तर से सभी तैयारी पूरी कर ली गयी हैं। यह भी पढ़ें- Buxar News: एक सितंबर को बनारपुर पैक्स चुनाव के लिए डाले जाएंगे वोटमतदान केन्द्रों की जानकारी जिले के बड़हरिया प्रखंड के दीनदयालपुर, भोपतपुर, रसूलपुर व सुंदरपुर, गुठनी प्रखंड के सोनहुला जबकि दरौंदा प्रखंड के करसौत पैक्स में एक सितंबर को चुनाव होना है। छह पैक्स में होने वाले चुनाव के लिए 1...