सीवान, सितम्बर 28 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला परिषद के सभागार में सारण प्रमंडल प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का चुनाव रविवार को संपन्न हो गया। बताया जा रहा कि बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के निर्वाचन संख्या 27/1958-59 के तहत यह चुनाव संपन्न कराया गया है। यह भी पढ़ें- Chapra News: जीविका के 20 साल बेमिसाल' कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठकनए पदाधिकारियों की नियुक्ति बहरहाल, सारण प्रमंडल प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव में सारण जिले के ब्रजेश कुमार सिंह को अध्यक्ष चुना गया है। वहीं, गोपालगंज के विरेश्वर प्रसाद सिंह व सीवान के फणीन्द्र मोहन सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस चुनाव में सीवान के विक्रम मोहन सिंह, सारण के विनय कुमार दुबे, अभय कुमार सिंह व गोपालगंज के अवध बिहारी सिंह को उपाध्यक्ष ...