Siwan News जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक 9 को
सीवान, सितम्बर 8 -- Siwan News सीवान। आंबेडकर भवन के संवाद कक्ष में जिले में नगर निकायों के पुर्नगठन व विस्तार के प्रस्तावों की समीक्षा को लेकर 9 सितंबर बुधवार को जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक होगी। जिले के प्रभारी सह पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता बैठक में उपस्थित रहेंगे। बैठक का मुख्य विषय नगर निकायों के स्वरूप में बदलाव से संबंधित प्रस्तावों की समीक्षा है। बैठक में नगर निकायों की सीमा बढ़ाने, नए क्षेत्रों को जोड़ने व निकायों के पुर्नगठन से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा होगी। बैठक में जिला परिषद व नगर परिषद अध्यक्ष समेत नगर पंचायत महाराजगंज, मैरवा, बसंतपुर, गोपालपुर, गुठनी, हसनपुरा, आंदर व बड़हरिया नगर पंचायत की अध्यक्ष-अध्यक्षा शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.