सीवान, अगस्त 27 -- Siwan News नौतन,एक संवाददाता। डीएम विजय प्रकाश मीणा ने बुधवार को प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर प्रखंड एवं अंचल के पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से परिचय प्राप्त कर प्रखंड व अंचल में संचालित कार्यों की जानकारी ली। प्रखंड एवं अंचल के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को क्षेत्र में चल रहे प्रशासनिक कार्यों तथा विभिन्न विभागों की गतिविधियों से अवगत कराया। वहीं, मौजूद जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। उपप्रमुख प्रसिद्ध कुमार ने नौतन बाजार में जल निकासी की गंभीर समस्या का मुद्दा उठाते हुए इसके स्थायी समाधान की मांग की। उन्होंने पारस भगत के टोला में सड़क की समस्या सहित क्षेत्र की अन्य समस्याओं से भी जिलाधिकारी को अवगत कर...