Siwan News जामो चौक पर राधा-कृष्ण और हनुमान की झांकी ने मोहा मन
सीवान, अक्टूबर 22 -- Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड के जामो चौक पर दशमी की रात नवयुवक दुर्गापूजा समिति के तत्वावधान में भव्य झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। उत्तर प्रदेश के कानपुर से आए कलाकारों ने राधा-कृष्ण के प्रेम प्रसंग और संकटमोचन हनुमान की जीवंत झांकियां प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। झांकियों के साथ बज रहे भक्ति गीतों और संगीतमय धुनों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। धार्मिक और पारंपरिक गीतों पर महिलाएं, पुरुष और युवा झूमते नजर आए। राधा-कृष्ण के मिलन और हनुमान जी के स्वरूप की प्रस्तुति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। यह भी पढ़ें- Purnia News: शहर में मां शारदीय नवरात्र धूमधाम से संपन्न, भक्तों की उमड़ी रही भीड़ दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुतिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.