सीवान, अगस्त 4 -- Siwan News महाराजगंज/जामो, एक प्रतिनिधि। सावन माह के पहले सोमवार को जामो बाजार स्थित राम-जानकी शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यह भी पढ़ें- Bokaro News: पहली सोमवारी पर तुपकाडीह के शिवालयों में उमड़ी आस्था श्रद्धालुओं का आगमन सोमवार की सुबह करीब तीन बजे से ही दूर-दराज के क्षेत्रों से शिव भक्तों का मंदिर परिसर में पहुंचना शुरू हो गया था। सुबह होते-होते मंदिर परिसर और आसपास का पूरा इलाका श्रद्धालुओं से भर गया। भक्तों ने कतारबद्ध होकर भगवान भोलेनाथ का दर्शन किया और शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, फूल एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गूंजता रहा। श्रद्धालुओं में भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला। यह भी पढ़ें- ...