Siwan News जानलेवा हमले का आरोपित गिरफ्तार, भेजा गया जेल
सीवान, जुलाई 17 -- Siwan News पचरुखी, एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने एक सप्ताह से फरार चल रहे एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सराय थाने की पुलिस ने बुधवार की देर शाम पपौर गांव में छापेमारी कर जानलेवा हमले के आरोपी ओमप्रकाश मांझी को दबोच लिया। वह इसी गांव का रहने वाला है। थानाध्यक्ष विकास कुमार बिट्टू ने बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व ओमप्रकाश मांझी के खिलाफ थाने में जानलेवा हमला करने के आरोप में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। घटना के बाद से ही आरोपित पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था और पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। बुधवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उसे धर दबोचा। पुलिस अभिरक्षा में लेने के बाद थाने में उससे गहन पूछताछ की गई। पूछताछ और आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.