Siwan News जहरीली शराब की रोकथाम को ले पटना के 20 ट्रांसपोर्ट कार्यालयों में छापेमारी
सीवान, नवम्बर 2 -- Siwan News भगवानपुर हाट(सीवान), एक संवाददाता। जहरीली शराब की तस्करी और आपूर्ति पर रोक लगाने के लिए सीवान और सारण पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। रविवार को दोनों जिलों के पुलिस अधीक्षकों के निर्देश पर गठित छह थानाध्यक्षों की टीम ने पटना के करीब 20 ट्रांसपोर्ट कार्यालयों और उनके गोदामों में छापेमारी की। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर ट्रांसपोर्ट के माध्यम से होने वाली सामानों की आवाजाही की जांच की गई। हालांकि, छापेमारी में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई।भगवानपुर हाट थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि पटना के महात्मा गांधी सेतु, ट्रांसपोर्ट नगर, कुम्हरार और पहाड़ी इलाके में स्थित कई ट्रांसपोर्ट कार्यालयों और गोदामों की सघन जांच की गई। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: सूखा नशा के अवैध कारोबार के खिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.