Siwan News जलाभिषेक के लिए जा रहे बाइक सवारों की कार से टक्कर, तीन गंभीर
सीवान, अगस्त 25 -- Siwan News गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सीवान-सिसवन मुख्य मार्ग पर हरिहांस स्थित न्यू इकरा पब्लिक स्कूल के समीप सोमवार की अहले सुबह बाइक और कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दो बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि कार का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं एक अन्य युवक को मामूली चोट लगी है।
घायल युवकों की जानकारी घायलों में गोपालगंज जिले के मीरगंज निवासी 24 वर्षीय राहुल कुमार और 28 वर्षीय महेश सोनी शामिल हैं। दोनों के पैर टूट गए हैं। वहीं 30 वर्षीय राजन कुमार के सिर में गंभीर चोट लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। एक अन्य घायल युवक का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया।
हादसे का का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.