सीवान, अक्टूबर 10 -- जर्जर स्कूलों की कक्षाएं सुरक्षित भवनों में स्थानांतरित Siwan News महाराजगंज, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के जर्जर भवनों में चल रहे सरकारी स्कूलों को नजदीक के नव निर्मित भवनों में शिफ्ट किया जा रहा है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राज किशोर उपाध्याय ने बताया कि जान जोखिम में डालकर जर्जर भवनों को पढ़ाई कर रहे नौनिहालों को सुरक्षित करते हुए जर्जर स्कूल की कक्षाएं दूसरे स्कूल में शिफ्ट की गई हैं। जर्जर स्कूल की स्थिति के चलते शिक्षा विभाग ने बच्चों की जान को खतरे में न डालते हुए विद्यालय की कक्षाओं को दूसरे भवन में स्थानांतरित कर दिया है। उन्होंने बताया कि छत से पानी टपकने व सीलिंग गिरने की समस्या के कारण पढ़ाई करना मुश्किल हो गया था। इन स्कूलों की जर्जर भवन खतरे को दावत दे रही थी। जर्जर भवन कभी भी ध्वस्त हो सकता था। इसलिए सम...