Siwan News जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा बड़हरिया, बिना डीजे-आर्केस्ट्रा निकला महावीरी मेला
सीवान, सितम्बर 24 -- Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। उत्तर बिहार के प्रसिद्ध बड़हरिया महावीरी मेले का आयोजन इस वर्ष जय श्रीराम और पवन पुत्र हनुमान के जयघोष के बीच भव्य और पारंपरिक तरीके से हुआ। प्रशासन और केंद्रीय कमेटी की ओर से निर्धारित समय का पालन करते हुए सभी अखाड़े बड़हरिया थाना चौक से होकर गुजरे। मेले में धार्मिक झांकियों और पारंपरिक करतबों को प्रमुखता दी गई। खास बात यह रही कि इस बार डीजे और आर्केस्ट्रा के बिना मेला आयोजित किया गया, इसके बावजूद श्रद्धालुओं और दर्शकों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में लोग धार्मिक झांकियां और अखाड़ों के करतब देखने पहुंचे। जय श्रीराम के जयघोष के बीच युवाओं ने पारंपरिक करतब प्रस्तुत किए। भगवान हनुमान, भगवान शिव और माता पार्वती की झांकियों ने लोगों का ध्यान खींचा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.