सीवान, अक्टूबर 3 -- Siwan News महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय के प्रखंड परिसर व गांधी शांति उद्यान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन किया गया। स्थानीय विधायक हेम नारायण साह के नेतृत्व में महात्मा गांधी की मूर्ति व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर एसडीओ अनीता सिंहा, बीडीओ बिंदु कुमार, सीओ जितेंद्र कुमार, नगर मंडल अध्यक्ष अमरजीत सिंह पवन कुमार, सुमन सेनानी, उप प्रमुख योगेंद्र राय, सुप्रिया कुमारी रानी जयसवालआदि थे। गांधी जयंती के अवसर पर प्रखंड परिसर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की मूर्ति और चित्र पर माल्यार्पण के बाद बीके शोभा दीदी व बी...