सीवान, अगस्त 31 -- Siwan News सिसवन। थाना क्षेत्र के माधोपुर ट्रेनवां गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलो में स्थानीय निवासी बिजली राम की 70 वर्षीय पत्नी कलावती देवी व रामनाथ राम का पुत्र संतोष कुमार राम शामिल है। दोनों घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...