सीवान, अगस्त 2 -- Siwan News दरौली, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय में शनिवार को सीओ विद्याभूषण भारती की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान कुल 16 मामलों को प्रस्तुत किया गया, जिनमें से दोनों पक्षों की सुनवाई एवं उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर 10 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। शेष छह मामलों में आवश्यक साक्ष्य एवं दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने के कारण अगली तिथि निर्धारित की गई।सीओ ने संबंधित राजस्व कर्मचारियों एवं अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य भूमि विवादों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्वरित समाधान करना है, ताकि लोगों को न्याय के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।जनता यह भी पढ़ें- Ban...