Siwan News जनता दरबार में आपसी सहमति से 10 मामलों का निष्पादन
सीवान, सितम्बर 6 -- Siwan News दरौंदा। प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को जनता दरबार आयोजित कर भूमि विवाद सहित अन्य मामलों की सुनवाई की गई। विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने अंचल प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर उनकी बात सुनने के बाद आपसी सहमति एवं समझौते के आधार पर कुल 10 मामलों का निष्पादन किया गया। सीओ वेदप्रकाश नारायण ने बताया कि जनता दरबार में भूमि विवाद समेत अन्य मामलों की सुनवाई की गई। दोनों पक्षों की बात गंभीरता से सुनने के बाद आपसी सहमति से विवादों का समाधान कराया गया। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष एवं स्थानीय स्तर पर समाधान करना है। छोटे-छोटे विवादों को समझौते से सुलझाने से लोगों को न्यायालय एवं कार्यालयों का चक्कर लगाने से राहत मिलती ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.