Siwan News जदयू को जन-जन तक पहुंचाने की बनाई रणनीति
सीवान, सितम्बर 24 -- Siwan News गुठनी, एक संवाददाता। नगर पंचायत क्षेत्र में जदयू नेता राजेश पटेल के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा शामिल हुए। पहली बार गुठनी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया। नगर अध्यक्ष राजेश पटेल और सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार ठाकुर ने राष्ट्रीय महासचिव को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने पार्टी को जन-जन तक पहुंचाने, सदस्यता अभियान को गति देने और संगठन को मजबूत करने समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की गतिविधियों को गांव और पंचायत स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया।इस दौरान मनीष कुमार वर्मा ने बैठक में मौजूद पार्टी के कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.