Siwan News जदयू के शिक्षा और प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर खुशी
सीवान, अक्टूबर 7 -- Siwan News महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय के गोरख सिंह कॉलेज के अध्यक्ष सह जदयू के वरिष्ठ नेता प्रो अभय कुमार सिंह को जनता दल यूनाइटेड के शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार ने पार्टी के शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ का दूसरी बार प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। दोबारा प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर कार्यकर्ताओं के हर्ष है। वक्ताओं ने कहा कि प्रो. सिंह के अनुभव और पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा से संगठन को मजबूती मिली है। भाजपा नगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह के नेतृत्व में उन्हें फूल माला पहनाकर अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। मौके पर भाजपा नेत्री सुप्रिया कुमारी, संजय सिंह राजपूत, प्रवक्ता दिलीप सिंह, कुंदन सिंह, डॉ मृत्युंजय राज सिकु, प्रिंस सिंह व प्रमोद सिंह सहित सभी कार्यकर्ता थे।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.