सीवान, सितम्बर 23 -- Siwan News हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के मंद्रापाली में मंगलवार को पंचायत के मुखिया अनिल कुमार राम उर्फ सोहन राम के आवास पर जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। अध्यक्षता मुखिया अनिल कुमार राम ने की। सम्मेलन में जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व आईएएस मनीष वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई। मुखिया अनिल कुमार राम उर्फ सोहन राम ने राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा समेत अन्य अतिथियों को फूलमाला पहनाकर और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी बात रखी। सम्मेलन में नेताओं न...