सीवान, जुलाई 10 -- Siwan News सीवान,(सीवान से अभिषेक उपाध्याय कि रिपोर्ट)। लकड़ी नवीगंज प्रखंड क्षेत्र के जगतपुर गांव में वर्ष 2018 से लंबित सरकारी भूमि अतिक्रमण मामले में प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा दिया।

भूमि अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर शांतिपूर्ण ढंग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी की। अतिक्रमण हटाने का अभियान अंचल अधिकारी नेहा कुमारी के नेतृत्व में चलाया गया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाध्यक्ष सविता कुमारी पुलिस बल के साथ पूरे समय मौके पर तैनात रहीं। प्रशासन की मौजूदगी में सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाया गया। अधिकारियों ने बताया कि उक्त मामला वर्ष 2018 से लंबित था। कई स्तरों पर प्रक्रिया पूर...