Siwan News जंगली पशुओं से फसल बर्बाद होने पर किसानों में आक्रोश
सीवान, नवम्बर 2 -- जंगली पशुओं से फसल नुकसान पर किसानों की चिंता Siwan News दरौली, एक संवाददाता। जंगली पशुओं द्वारा फसलों को बर्बाद किए जाने से परेशान किसानों की समस्या को लेकर भारतीय जनमंच के तत्वावधान में दरौली चौक बाजार में आमसभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता भारतीय जनमंच के अध्यक्ष सुरेंद्र पांडेय ने की। इसमें जंगली पशुओं (घोड़परास) से फसलों को हो रहे नुकसान की ओर जनप्रतिनिधियों एवं सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया गया। सभा को संबोधित करते हुए सुरेंद्र पांडेय ने कहा कि किसान दिन-रात मेहनत कर फसल उगाते हैं और उसी फसल की उपज से अपने परिवार का भविष्य संवारने की उम्मीद रखते हैं। लेकिन जब जंगली पशु खेतों में लगी फसल को नष्ट कर देते हैं, तो किसानों की महीनों की मेहनत बर्बाद हो जाती है। किसान कभी सरकारी व्यवस्थाओं से परेशान रहते हैं तो कभी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.