सीवान, अक्टूबर 26 -- Siwan News जामो/गोरेयाकोठी, एक प्रतिनिधि। आलमपुर में हुए भीषण हादसे के बाद प्रशासन ने अवैध पटाखा कारोबार के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में शनिवार की सुबह महाराजगंज की अनुमंडल पदाधिकारी अनीता सिंह के नेतृत्व में गोरेयाकोठी प्रखंड के छितौली बाजार में पटाखा दुकानों पर सघन छापेमारी की गई। इस दौरान करीब एक दर्जन दुकानों की तलाशी ली गई, जिसमें दो पिकअप अवैध पटाखे बरामद किए गए।प्रशासनिक टीम ने बाजार में पटाखों की दुकानों की बारी-बारी से जांच की। छापेमारी के दौरान अवैध रूप से रखे गए पटाखों को जब्त कर लिया गया। हालांकि, कार्रवाई के दौरान किसी भी दुकान को सील नहीं किया गया। यह भी पढ़ें- Siwan News मृत कारोबारी अमीरुद्दीन की पत्नी, पोती और बहू सुरक्षित मिलीं छापेमारी के बाद एसडीओ अनीता सिंह ने बाजार में निगरानी बनाए रखने क...